Friday 26 December 2014

गूगल आपके फेवरेट सॉन्ग्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर रहा है। इसके तहत आपको अपने फेवरेट सॉन्ग्स की लिरिक्स (गाने के बोल) सर्च करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। गूगल खुद ही आपको उसकी लिरिक्स उपलब्ध करवा देगा।

पहले आपको सॉन्ग की लिरिक्स सर्च करने पर अन्य साइट्स के लिंक दिए जाते थे, जिस पर क्लिक करने पर आपको गाने के बोल मिलते थे। लेकिन अब गूगल ही आपको लिरिक्स उपलब्ध करा देगा। जैसे जब आप किसी अंग्रेजी शब्द का हिंदी अर्थ जानने के लिए गूगल सर्च में टाइप करते हैं तो वह वहीं उसका हिंदी अर्थ दिखा देता है और आपको किसी अन्य लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ती है, ठीक उसी तरह अब सॉन्ग्स के लिए भी आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

फिलहाल यह सुविधा के उत्तरी अमरीका के यूजर्स को दी गई है। अब सॉन्ग की लिरिक्स के लिए आपको केवल सर्च बार में सॉन्ग टाइटल के साथ लिरिक्स लिखना होगा और आपको गूगल प्ले स्टोर पेज पर पूरी लिरिक्स दिखाई देगी। - See more at: http://www.patrika.com/article/now-google-wil-provide-you-the-whole-song-lyrics/51071#sthash.8BZOnLYN.dpuf

2015 में इन 5 कामों के लिए जरूरी होगा 'आधार कार्ड', जानें क्या है योजना

2015 में इन 5 कामों के लिए जरूरी होगा 'आधार कार्ड', जानें क्या है योजना

2015 में इन 5 कामों के लिए जरूरी होगा 'आधार कार्ड', जानें क्या है योजना
नई दिल्ली. सरकार आधार कार्ड को कई सरकारी कामों के लिए जरूरी करने जा रही है। 2015 की शुरुआत से गैस सब्सिडी, पासपोर्ट और बैंक अकाउंट खुलवाने तक के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। इतना ही नहीं, आन्ध्र प्रदेश में गाड़ी खरीदने के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य कर दिया गया है, जो धीरे-धीरे पूरे देश में लागू हो सकता है। हालांकि, अभी भी देश में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। ऐसी स्थिति में अगर सरकार आधार कार्ड को जरूरी कर देती है तो कई सारे लोगों को मुसीबतों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कई सारे ऐसे काम हैं, जो बिना आधार कार्ड के नहीं हो पाएंगे।

घूमने आई और हो गया प्यार, ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन लेकर आया बिहार का बेटा

घूमने आई और हो गया प्यार, ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन लेकर आया बिहार का बेटा

गया. बोधगया के जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को बगैर लगन की अनूठी शादी हुई। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न से आई 25 वर्षीय युवती प्रेम ट्रिथ ने बोधगया के 30 वर्षीय गाइड अनिरुद्ध कुमार के साथ सात फेरे लेकर सदा के लिए उसकी हो गई। बोधगया की यह नई बहू अब हिंदू रीति-रिवाज के साथ अपना आगे का जीवन व्यतीत करेगी। प्रेमट्रिथ गत वर्ष बोधगया घूमने आई थी। इसी क्रम में अनिरुद्ध के संपर्क में आई। दोनों में प्रेम परवान चढ़ा और एक-दूसरे के हो गए। 
 अनिरुद्ध कुमार के साथ ऑस्ट्रेलियाई लड़की प्रेमट्रिथ
अनिरुद्ध कुमार के साथ ऑस्ट्रेलियाई लड़की प्रेमट्रिथ

कारोबार का घर बैठे कराइए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मिलेगा सरकारी स्कीम का फायदा

कारोबार का घर बैठे कराइए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मिलेगा सरकारी स्कीम का फायदा
नई दिल्ली। अब छोटे कारोबारियों को कारोबार के रजिस्ट्रशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार जल्द ही रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच करने जा रही है। जिसके जरिए कारोबारी घर बैठे ईएम-1 और ईएम-2 के लिए फाइलिंग कर सकेंगे। पोर्टल के जरिए कारोबारियों को न केवल रजिस्ट्रशन कराना आसान होगा, बल्कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना भी आसान हो जाएगा।
 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मनीभास्कर को बताया कि जल्द ही मंत्रालय एक ऑनलाइन पोर्टल लांच करने जा रहा है। इसके लिए एनआईसी के साथ मिलकर एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया गया है। जिससे देश के सभी राज्यों को जोड़ा जा रहा है। इसके तहत तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।जल्द ही दूसरे राज्य इसे शुरू कर देंगे। जो सभी एक नेशनल पोर्टल से जुड़े होंगे।
 
ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
अधिकारी के अनुसार पोर्टल से 658 जिलों और 644 जिला आद्योगिक केंद्रों को जोड़ा जा रहा है। इसके तहत कोई भी कारोबारी सीधे ऑनलाइन ही ईएम-1 और ईएम-2 फाइलिंग कर सकेगा। इंटरप्रेन्योर मेमोरेंडम (ईएम) फाइलिंग में पहले चरण के बाद ईएम-2 फाइलिंग होती है। दोनो फाइलिंग जल्द ही ऑनलाइन होगी। इसका सीधा फायदा कारोबारियों को मिलेगा। फाइलिंग से वह आर्गनाइज्ड क्षेत्र में आ जाएंगे।
 
सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ
अधिकारी के अनुसार ताजा आकंलन के अनुसार देश में इस समय करीब 4 करोड़ छोटे और मझोले कारोबारी हो चुके हैं। जिसमें से केवल 5 फीसदी ही आर्गनाइज्ड सेक्टर में है। बाकी के 95 फीसदी एमएसएमई सेक्टर में होने के बावजूद सेक्टर के दायरे से बाहर हैं। जिस कारण एमएसएमई सेक्टर के लिए चलाई जा रही है, किसी भी तरह की स्कीम का वह फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से कारोबारियों के लिए आर्गनाइज्ड सेक्टर में आना आसान होने के साथ-साथ, उनके लिए सरकार, बैंकों आदि की स्कीम का लाभ उठाना भी आसान हो जाएगा।
 
कागजी कार्यवाही के वजह से नहीं कराते रजिस्ट्रेशन
अधिकारी के मुताबिक ज्यादातर छोटे कारोबारी प्रोपराइटशिप में कारोबार करते हैं। ऐसे में वह कारोबार शुरू करने के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट जैसे बेहद अनिवार्य सर्टिफिकेट आदि ही लेते हैं। लेकिन एमएसएमई सेक्टर आदि के तहत अहम रजिस्ट्रेशन लंबी कागजी कार्यवाही और दूसरी वजहों के कारण नहीं कराते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अब सभी राज्यों में उपलब्ध होगी। जिससे आसानी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।
 
योजनाएं बनाना होगा आसान
अधिकारी के मुताबिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से हमें उम्मीद है कि रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में सरकार के लिए छोटे औऱ मझोले कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटाना कहीं आसान होगा। साथ ही उनकी जरूरत के मुताबिक योजनाएं तैयार करना भी सरल होगा।

benefits-of-jaggerygud-in-winter

सर्दियों में गुड़ खाने से नहीं होती गैस की दिक्कत, जानें इसके अन्य 19 फायदे

 लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों में खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता हैं। इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाएं। गुड़ पाचन के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही पीरियड्स के दर्द में भी काफी फायदेमंद है। आज हम आपको गुड़ के फायदों के बारे में बता रहे हैं। गुड़ का सेवन करने से आप सर्दियों में हेल्दी रह सकते हैं।

सर्दियों में गुड़ खाने से नहीं होती गैस की दिक्कत, जानें इसके अन्य 19 फायदे
1-पाचन क्रिया को सही रखना
गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉल्जिम ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की दिक्कत नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है, वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रूर खाएं।
 
2-पीरियड्स का दर्द
जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द होता है, उनके लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद है। गुड़ आपके पाचन को सही रखता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान गुड़ खाएं। इससे आपको दर्द कम होगा।
 
3- गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है। इसलिए यह एनीमिया के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रूरी है। 
 
4-त्वचा के लिए
 गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
 गुड़ की तासीर गर्म है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
5-एनर्जी के लिए
 बुहत ज़्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता। दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खाएं।
 
6-गुड़ शरीर के टेंपरेचर को नियंत्रित रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं, इसलिए दमा के मरीज़ों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। 
 
7-जोड़ों के दर्द में आराम
रोज़ गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करें, इससे सर्दियों में जोड़ों के दर्द की दिक्कत नहीं होगी।
 
1- गुड़ के साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है।

2-गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से सर्दी में अस्थमा की परेशानी नहीं होती है।
 
3- जुकाम जम गया हो, तो गुड़ पिघलाकर उसकी पपड़ी बनाकर खिलाएं।
 
4- गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
 
5- भोजन के बाद गुड़ खा लेने से पेट में गैस नहीं बनती ।
 
6-पांच ग्राम सौंठ दस ग्राम गुड़ के साथ लेने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
 
7-गुड़ का हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढती है।
 
8-पांच ग्राम गुड़ को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खाने से श्वास रोग से छुटकारा मिलता है।
 
9-बाजरे की खिचड़ी में गुड़ डालकर खाने से आंख की रोशनी बढ़ती है।
 
10- गुड़ और सेंधा नमक मिलाकर चाटने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।

 जानें, यूजर्स को फ्री सर्विस देने के बाद भी करोड़ों कैसे कमाती है Google 

गैजेट डेस्क। गूगल कंपनी अपने यूजर्स को सर्विसेस फ्री में देती है, लेकिन फिर भी दुनिया की टॉप रेवेन्यु कमाने वाली कंपनियों में से एक है। क्या आप जानते हैं कि गूगल अपने यूजर्स को फ्री सर्विस देने के बाद भी करोड़ों कैसे कमाती है?

जानें, यूजर्स को फ्री सर्विस देने के बाद भी करोड़ों कैसे कमाती है Google

यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स से गूगल को मिलते हैं करोड़ों- 
हम जिन सेवाओं को मुफ़्त समझते हैं, गूगल को उन्हीं के बल पर कहीं और से कमाई होती है। अन्य कंपनियां हमारे बारे में जानकारियां गूगल से ख़रीदती हैं या उसे अपने विज्ञापनों के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल चंद सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूल करती है।

क्या करती है कंपनी यूजर्स की पर्सनल जानकारी का-
आपने कई बार खबरों में सुना होगा की गूगल यूजर्स की जानकारी लीक करती है। अगर आपको ये नहीं पता कि इस जानकारी का क्या किया जाता है तो आपको बताते चलें कि गूगल द्वारा यूजर्स की छोटी से छोटी डिटेल्स भी विज्ञापन कंपनियों और अन्य कंपनी तक पहुंचाती है। इससे गूगल को पैसा मिलता है और कंपनियां यूजर्स की डिटेल्स से उनकी पर्सनालिटी और पसंद के हिसाब से विज्ञापन पोस्ट करती हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप यूट्यूब में गाने सुनने के अलावा, टूरिस्ट लोकेशन देखना पसंद करते हैं तो यूट्यूब के होम पेज पर फिल्मों और गानों से सजेशन के साथ-साथ ट्रैवल कंपनियों के विज्ञापन भी दिखेंगे।

कनेक्शन ट्रांसफर कराए बिना कहीं भी ले सकेंगे सिलेंडर

 नई दिल्ली. जल्द ही शहर बदलने पर नया राशन कार्ड बनवाने या गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक शहर का उपभोक्ता अपने राशन कार्ड से देश में कहीं भी राशन खरीद पाएगा। ग्राहक को शहर बदलने पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सलाह पर उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय नई योजना का खाका तैयार कर रहे हैं।
 कनेक्शन ट्रांसफर कराए बिना कहीं भी ले सकेंगे सिलेंडर
पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट 3 दिन में
पासपोर्ट के लिए आवेदक को तीन दिन में अपॉइंटमेंट मिलेगा। यदि पासपोर्ट रिनुअल के लिए आवेदन दिया है और पता नहीं बदला है तो पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं होगा। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को भोपाल में यह जानकारी दी। अभी अपॉइंटमेंट सात से आठ दिन में मिलता था।

सिलेंडर देते समय हॉकर भरवा लेगा पहल फॉर्म
गैस सब्सिडी खाते में ट्रांसफर कराने के लिए भरवाए जा रहे पहल फॉर्म को हॉकर आपके घर से भराकर ले जाएगा। ऐसे में उन उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी नहीं जाना पड़ेगा, जिन्होंने सिलेंडर बुक करा रखा है। जयपुर के करीब 3 हजार हॉकरों को योजना के फार्म सौंपे गए हैं। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से घरेलू सिलेंडर की सब्सिडी बैंक खाते में जमा होगी। गैस कंपनियों ने एजेंसियों को पहल योजना के क्रियान्वयन में हॉकरों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

एक रुपए का नोट फिर छपेगा 
एक रुपए का नोट नए साल से फिर आपके हाथों में होगा। केंद्र सरकार पहली जनवरी से इसकी छपाई फिर से शुरू करने की जा रही है। करीब 20 साल पहले एक रुपये का नोट छापना बंद कर दिया गया था।