विक्की टुडे
सेंकड हैंड फोन खरीदते समय धोखे से बचने के लिए ध्यान रखें ये 6 बातें
स्मार्टफोन्स
के आने के बाद से यूजर्स लगातार नए और लेटेस्ट फीचर वाला फोन लेना चाहता
है। ऐसे में कई बार पुराना फोन बिना किसी खराबी के बदलने की जरूरत पड़ जाती
है। इसी तरह कई लोग ऐसे भी हैं जो पुराने स्मार्टफोन्स खरीदते भी हैं। पैसों की कमी के कारण या लेटेस्ट मॉडल कम कीमत में मिलने के कारण अगर आप किसी का पुराना स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कुछ बातों का ध्यान देना जिनकी वजह से आप ठगी या धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
पुराना स्मार्टफोन खरीदते समय ध्यान रखें-
अपना पसंदीदा फोन सिलेक्ट करने और मोल भाव करने के बाद भी कई ऐसी बातें होती हैं जिन्हें चेक करना बहुत जरूरी होता है। मसलन बहुत से यूजर्स को इस बात का पता नहीं होता की अगर उन्होंने किसी ऑनलाइन वेबसाइट से पुराना हैंडसेट मंगाया है तो वो लॉक भी हो सकता है। जैसे अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट मोबाइल फोन्स की बिक्री ज्यादा होती है जिसमें कम कीमत में दो साल के लिए किसी खास सिम पर फोन को चालू कर दिया जाता है, लेकिन फिर उस फोन पर बाकी सिम काम नहीं करेंगी। अगर ऐसा कोई फोन आपने इम्पोर्ट करा लिया तो खरीदने के बाद भी उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
सबसे जरूरी है फोन के फीचर्स चेक करना, कई बार कैमरा और ऐप्स के अलावा, यूजर्स कुछ भी चेक नहीं करते हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानी हो सकती है। विक्की टुडे आज आपको बताने जा रहा है कौन सी बातों का ध्यान रखना जरूरी है पुराना फोन खरीदते समय।
सेल्युलर नेटवर्क- कोई पुराना फोन खरीदने से पहले
सेल्युलर नेटवर्क के बारे में जानकारी ले लें। कई बार कोई डिवाइस सिर्फ एक
या दो सेल्युलर नेटवर्क ही सपोर्ट करता है। ऐसा अकसर उन स्मार्टफोन्स
के साथ होता है जिन्हें विदेशों से लाया जाता है। ये सेलफोन कॉन्ट्रैक्ट
पर सस्ते दाम में खरीद लिए जाते हैं और ये सिर्फ कुछ खास ऑपरेटर्स का
नेटवर्क ही सपोर्ट करते हैं।
एक और जरूरी बात ये है कि नेटवर्क कनेक्शन के साथ कॉल आउट गोइंग और
स्पीकर्स को चेक कर लिया जाए। कई बार नेटवर्क कनेक्शन शो करने के बाद भी
डिवाइस से कॉल नहीं लगती है। एक बार अगर फोन से कॉल करके देख ली जाएगी तो
फोन के स्पीकर, कनेक्शन और फोन के माइक की जांच हो जाएगी।

No comments:
Post a Comment