घूमने आई और हो गया प्यार, ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन लेकर आया बिहार का बेटा
गया. बोधगया
के जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को बगैर लगन की अनूठी शादी हुई। आस्ट्रेलिया
के मेलबर्न से आई 25 वर्षीय युवती प्रेम ट्रिथ ने बोधगया के 30 वर्षीय
गाइड अनिरुद्ध कुमार के साथ सात फेरे लेकर सदा के लिए उसकी हो गई। बोधगया
की यह नई बहू अब हिंदू रीति-रिवाज के साथ अपना आगे का जीवन व्यतीत करेगी।
प्रेमट्रिथ गत वर्ष बोधगया घूमने आई थी। इसी क्रम में अनिरुद्ध के संपर्क
में आई। दोनों में प्रेम परवान चढ़ा और एक-दूसरे के हो गए।
अनिरुद्ध कुमार के साथ ऑस्ट्रेलियाई लड़की प्रेमट्रिथ
No comments:
Post a Comment