जम्मू कश्मीर में सरकार बनने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।
कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा ने फाइनल की स्ट्रैटजी, पर नहीं किया एलान
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद
सरकार कैसे और किसकी बनेगी, इस पर गुरुवार को भी हलचल रही। कांग्रेस के
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने पीडीपी को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने
के लिए समर्थन की पेशकश की है। उधर, भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर अंतिम
रणनीति तय करने की बात कही। हालांकि, पार्टी की ओर से इसका औपचारिक एलान
नहीं किया गया।
अरुण जेटली ने श्रीनगर में भाजपा विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक कर सरकार गठन पर उनकी राय ली। बाद में सभी विधायकों की एक साथ बैठक हुई। अंत में एक प्रस्ताव पारित किया गया और इसमें सरकार गठन व राज्य विधायक दल के नेता के बारे में फैसला लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया गया। अरुण जेटली ने बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि आम तौर विधायकों में इस बात को लेकर सर्वसम्मति थी कि राज्य में पार्टी को सरकार बनानी चाहिए। जेटली ने कहा कि सीटों के मामले में हम भले ही दूसरे नंबर पर हों, लेकिन वोट के मामले में हम सबसे आगे हैं। इसलिए सरकार गठन में भाजपा की भागीदारी अहम होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार बनाने को लेकर हमारी क्या रणनीति होगी, यह तय हो गया है, लेकिन अभी हम आपको इससे ज्यादा कुछ बताएंगे नहीं।
No comments:
Post a Comment