Friday, 26 December 2014

मजाक-मजाक में बात बिगड़ी और पति ने पत्नी के कंधे में घोंप दिया चाकू


सूरत। खाना बनाने की बात पर पति के साथ मजाक-मस्ती पत्नी को महंगी पड़ गई। पति ने आवेश में आकर पत्नी के कंधे में चाकू घोंप दिया। महिला को तुरंत सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर चाकू निकाला। घटना गुरुवार दोपहर की है।

फोटो: कंधे में धंसे चाकू के साथ सिविल हॉस्पिटल पहुंची सुमन
सिविल हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार मोराभागल इलाके में स्थित शारदानगर-1 में रहने वाला गणपत राठौड़ दोपहर घर आया। इस समय पत्नी सुमन खाना बना रही थी। खाने के लेकर ही पति-पत्नी के बीच मजाक-मस्ती का दौर शुरू हो गया। लेकिन, इसी बीच आवेश में आकर गणपत ने सुमन के कंधे में सब्जी काटने का चाकू घोंप दिया। हमले के बाद गणपत घर से फरार हो गया। पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंसस को फोन पर सुमन को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स द्वारा बताए अनुसार अब उसकी हालत में सुधार है।

Thursday, 25 December 2014

जब हांगकांग की सड़क पर बिखरे 12 करोड़ रुपए, लूटकर घर ले गए लोग

पहले आपको सॉन्ग की लिरिक्स सर्च करने पर अन्य साइट्स के लिंक दिए जाते थे, जिस पर क्लिक करने पर आपको गाने के बोल मिलते थे। लेकिन अब गूगल ही आपको लिरिक्स उपलब्ध करा देगा। जैसे जब आप किसी अंग्रेजी शब्द का हिंदी अर्थ जानने के लिए गूगल सर्च में टाइप करते हैं तो वह वहीं उसका हिंदी अर्थ दिखा देता है औ - See more at: http://www.patrika.com/article/now-google-wil-provide-you-the-whole-song-lyrics/51071#sthash.LqubWLGU.dpuf

 हांगकांग की सड़क पर बिखरे लाखों रुपए के नोट, लोगों ने लूटे

जब हांगकांग की सड़क पर बिखरे 12 करोड़ रुपए, लूटकर घर ले गए लोग
हांगकांग। क्रिसमस से एक दिन पहले हांगकांग की एक सड़क पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक वैन से 2 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपए) के नोट बिखर गए। 

शहर के वैन चाई में ग्लूकस्टर रोड पर दोपहर के वक्त एक बैंक वैन से लाखों रुपए के नोट बिखर गए। सड़क पर नोट गिरते ही वहां से गुजर रहे दर्जनों लोग वाहन रोककर नोट बटोरने लगे। जब तक पुलिसकर्मी वहां पहुंचते, कई लोग हजारों डॉलर समेटकर रफूचक्कर हो चुके थे।
पुलिस के अनुसार, वैन से तीन कैश बॉक्स गिरे थे, जिसमें 15.23 मिलियन हांगकांग डॉलर्स (2 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स) थे।
पुलिस विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्टेटमेंट दिया, "जिस भी व्यक्ति के पास चुराए गए नोट हैं, उन्हें बैंक को लौटा दे। वर्ना उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा।"
पुलिस ने बताया, गुरुवार सुबह करीब आधा मिलियन डॉलर लौटाए जा चुके हैं। सीरियल नंबर्स के आधार पर नोटों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस की चेतावनी के बाद नोट लौटाने वालों में 10 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 
कैश ट्रांसपोर्ट वैन चलाने वाली सिक्युरिटी कंपनी ने इस घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, खराब दरवाजे के कारण यह घटना हुई। डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद वैन में बैठे स्टाफ को नोट गिरने की जानकारी मिली।
अब गाने का नाम लिखते ही गूगल पर दिखेगा पूरा गाना

जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार बनने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

कश्‍मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा ने फाइनल की स्‍ट्रैटजी, पर नहीं किया एलान 

कश्‍मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा ने फाइनल की स्‍ट्रैटजी, पर नहीं किया एलान

नई दिल्‍ली. जम्‍मू-कश्‍मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद सरकार कैसे और किसकी बनेगी, इस पर गुरुवार को भी हलचल रही। कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने पीडीपी को जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार बनाने के लिए समर्थन की पेशकश की है। उधर, भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर अंतिम रणनीति तय करने की बात कही। हालांकि, पार्टी की ओर से इसका औपचारिक एलान नहीं किया गया।

अरुण जेटली ने श्रीनगर में भाजपा विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक कर सरकार गठन पर उनकी राय ली। बाद में सभी विधायकों की एक साथ बैठक हुई। अंत में एक प्रस्‍ताव पारित किया गया और इसमें सरकार गठन व राज्‍य विधायक दल के नेता के बारे में फैसला लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्‍व को अधिकृत किया गया। अरुण जेटली ने बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि आम तौर विधायकों में इस बात को लेकर सर्वसम्‍मति थी कि राज्‍य में पार्टी को सरकार बनानी चाहिए। जेटली ने कहा कि सीटों के मामले में हम भले ही दूसरे नंबर पर हों, लेकिन वोट के मामले में हम सबसे आगे हैं। इसलिए सरकार गठन में भाजपा की भागीदारी अहम होगी। उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार बनाने को लेकर हमारी क्‍या रणनीति होगी, यह तय हो गया है, लेकिन अभी हम आपको इससे ज्‍यादा कुछ बताएंगे नहीं।

विक्की टुडे

धोनी ने ली चुटकी, कहा- हां, हां विराट ने चाकू निकाला और शिखर को मार दिया 


 मेलबोर्न. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान हुई घटना पर चुटकी ली है। उन्होंने मीडिया में आई खबरों पर कमेंट करते हुए कहा, "हां, हां विराट और शिखर के बीच लड़ाई हुई थी, विराट ने चाकू निकाला और शिखर को मार दिया। जब वह उससे ठीक हुए तो हमने उन्हें बल्लेबाजी करने भेज दिया। अब इस पर फिल्म बननी चाहिए।" ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे दिन कथित तौर पर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में विराट और शिखर के बीच कहासुनी की खबरें आई थीं।  
ये था मामला
 मीडिया में खबर आई थी कि दूसरे टेस्ट के चौथे दिन शिखर और विराट के बीच बल्लेबाजी करने को लेकर बहस हुई थी और विराट ने धवन पर डर कर भागने का आरोप लगाया था। इसके बाद विवाद इतना बड़ा कि टीम निदेशक रवि शास्त्री को मामला शांत कराना पड़ा। 
शानदार स्टोरी है, मसाला भी दमदार
 कप्तान ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ऐसी कहानियां कहां से आती है। यह एक शानदार कल्पना है और शायद टीम के ही किसी खिलाड़ी ने यह जानकारी दी होगी। बेहतर होगा कि आप मुझे उसका नाम बता दीजिए, क्योंकि ऐसे खिलाड़ी की हमारे ड्रेसिंग रूम में कोई जगह नहीं है।" विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि मार्वल एंड ब्रर्दस को इस कहानी को लेना चाहिए और एक फिल्म बना देनी चाहिए।"
कल्पना करने वाले को भी लें फिल्म में
 धोनी ने अफवाह उड़ाने वाले का मजाक बनाते हुए कहा, "यदि आपको टीम के ही किसी खिलाड़ी ने यह बताया है तो उसकी कल्पना बेहतरीन है और उसे वार्नर ब्रर्दर्स के लिए काम करना चाहिए। अखबारों के लिए इस तरह की खबरें अच्छी होती है और उन्हें इससे अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद मिलती है, लेकिन जहां तक सच्चाई का सवाल है तो इसमें वह नहीं है।"
हार के बाद यह कहा था कप्तान ने
दूसरे टेस्ट में टीम की हार के बाद धोनी ने हार के कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि टीम इंडिया के ड्रैंसिंग रूम में कुछ परेशानी है और तालमेल की कमी के कारण टीम मैच हारी। लेकिन धोनी ने दोनों बल्लेबाजों के विवाद को सच्चाई से परे बताया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने भी भारतीय टीम की निंदा की थी।
थोड़ी बहुत अनबन खेल को बनाती है रोमांचक 
इस बीच विपक्षी टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ के भारतीय ड्रेसिंग रूम को लेकर की गई टिप्पणी पर धोनी ने कहा, "मैं स्मिथ के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा। वैसे मुझे लगता है कि खिलाड़ियों के बीच थोड़ी बहुत अनबन अच्छी होती है जो खेल को रोमांचक बना देती है। चाहे वह भारत के हों या ऑस्ट्रेलिया के जब तक सीमा रेखा और नियमों का उल्लंघन नहीं होता है इसमें कोई बुराई नहीं है।"

विक्की टुडे

सेंकड हैंड फोन खरीदते समय धोखे से बचने के लिए ध्यान रखें ये 6 बातें 


  स्मार्टफोन्स के आने के बाद से यूजर्स लगातार नए और लेटेस्ट फीचर वाला फोन लेना चाहता है। ऐसे में कई बार पुराना फोन बिना किसी खराबी के बदलने की जरूरत पड़ जाती है। इसी तरह कई लोग ऐसे भी हैं जो पुराने स्मार्टफोन्स खरीदते भी हैं। पैसों की कमी के कारण या लेटेस्ट मॉडल कम कीमत में मिलने के कारण अगर आप किसी का पुराना स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कुछ बातों का ध्यान देना जिनकी वजह से आप ठगी या धोखाधड़ी से बच सकते हैं।  

 पुराना स्मार्टफोन खरीदते समय ध्यान रखें-

अपना पसंदीदा फोन सिलेक्ट करने और मोल भाव करने के बाद भी कई ऐसी बातें होती हैं जिन्हें चेक करना बहुत जरूरी होता है। मसलन बहुत से यूजर्स को इस बात का पता नहीं होता की अगर उन्होंने किसी ऑनलाइन वेबसाइट से पुराना हैंडसेट मंगाया है तो वो लॉक भी हो सकता है। जैसे अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट मोबाइल फोन्स की बिक्री ज्यादा होती है जिसमें कम कीमत में दो साल के लिए किसी खास सिम पर फोन को चालू कर दिया जाता है, लेकिन फिर उस फोन पर बाकी सिम काम नहीं करेंगी। अगर ऐसा कोई फोन आपने इम्पोर्ट करा लिया तो खरीदने के बाद भी उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 

सबसे जरूरी है फोन के फीचर्स चेक करना, कई बार कैमरा और ऐप्स के अलावा, यूजर्स कुछ भी चेक नहीं करते हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानी हो सकती है। विक्की टुडे  आज आपको बताने जा रहा है कौन सी बातों का ध्यान रखना जरूरी है पुराना फोन खरीदते समय। 
 
सेल्युलर नेटवर्क- कोई पुराना फोन खरीदने से पहले सेल्युलर नेटवर्क के बारे में जानकारी ले लें। कई बार कोई डिवाइस सिर्फ एक या दो सेल्युलर नेटवर्क ही सपोर्ट करता है। ऐसा अकसर उन स्मार्टफोन्स के साथ होता है जिन्हें विदेशों से लाया जाता है। ये सेलफोन कॉन्ट्रैक्ट पर सस्ते दाम में खरीद लिए जाते हैं और ये सिर्फ कुछ खास ऑपरेटर्स का नेटवर्क ही सपोर्ट करते हैं।
 एक और जरूरी बात ये है कि नेटवर्क कनेक्शन के साथ कॉल आउट गोइंग और स्पीकर्स को चेक कर लिया जाए। कई बार नेटवर्क कनेक्शन शो करने के बाद भी डिवाइस से कॉल नहीं लगती है। एक बार अगर फोन से कॉल करके देख ली जाएगी तो फोन के स्पीकर, कनेक्शन और फोन के माइक की जांच हो जाएगी।

विक्की टुडे 

एकतरफा प्‍यार में नाकामी पर डॉक्‍टर ने ही करवाया था महिला डॉक्‍टर पर एसिड अटैक! 


नई दिल्‍ली। पश्चिमी दिल्‍ली के राजौरी गार्डन में एक महिला डॉक्‍टर पर हुए एसिड अटैक की वारदात का खुलासा करते हुए दिल्‍ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात को महिला डॉक्‍टर के साथी डॉक्‍टर ने ही अंजाम दिलवाया। वह महिला डॉक्‍टर से एकतरफा प्‍यार करता था और लड़की द्वारा मना करने पर उसने इस पूरे खौफनाक अपराध की साजिश रची। इसके लिए आरोपी डॉक्‍टर और उसके साथी ने एसिड अटैक के लिए दो युवकों को चुना और उन्‍हें पैसे देकर महिला डॉक्‍टर पर तेजाब से हमला करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया। हमलावरों में एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है।
महिला डॉक्‍टर पर एसिड अटैक के मामले में चार गिरफ्तार, डॉक्‍टर था मास्‍टरमाइंड

मास्‍टर खुद एक डॉक्‍टर
सूत्रों के अनुसार, इस घटना का मास्‍टरमाइंड डॉ अजय यादव है, जोकि खुद एक डॉक्‍टर है। वह पीड़ित महिला डॉक्‍टर को पिछले दस सालों से जानता था। दोनों ने बेलारूस में साथ में डॉक्‍टरी पढ़ाई की। वह पीड़िता से एकतरफा प्‍यार करता था, लेकिन पीड़िता ने उसे इनकार कर दिया था। इससे नाराज आरोपी डॉ अजय ने अपने अन्‍य मित्र वैभव के साथ मिलकर महिला डॉक्‍टर से बदला लेने की सोची। इसके लिए उसने अपने ही दो दोस्‍तों को हमला करने की सुपारी दी। इसके बाद ही दोनों ने बीते मंगलवार की सुबह महिला डॉक्‍टर पर सरेराह तेजाब फेंक दिया।
 
लोकल इंटेलिजेंस से मिले इनपुट
स्‍पेशल स्‍टाफ की टीम के इंस्‍पेक्‍टर एस.एस राठी ने जांच को अंजाम देते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात का खुलासा लोकल इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर किया गया। हमला करने वाले दोनों आरोपी युवक मदनगीर के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की उम्र जांच रही है।
 महिला डॉक्‍टर पर एसिड अटैक के मामले में चार गिरफ्तार, डॉक्‍टर था मास्‍टरमाइंड तेजाब हमले का शिकार हुई 30 वर्षीय डॉक्टर की हालत में सुधार है। हमले में उनके चेहरे का दायां हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। डॉक्टर खुद ईएसआई के एक अस्पताल में कार्यरत हैं और उनका एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थेल्मिक साइंसेस में उपचार चल रहा है। संस्थान के डॉ. तुषार अग्रवाल ने बताया, "उनकी आंख में थोड़ा सुधार देखा गया है। वैसे, ऐसे मामलों में यह पता चलने में वक्त लगता है कि नजर प्रभावित हुई है या नहीं।"
 
बाइक सवारों ने फेंका था एसिड
उल्‍लेखनीय है कि बीते मंगलवार की सुबह दो अज्ञात बाइक सवारों ने राजौरी गार्डन में महिला डाक्टर पर एसिड फेंक दिया था। घटना के वक्‍त 30 वर्षीय महिला डॉक्‍टर अस्पताल जा रही थीं। अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने महिला पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए। इस अटैक में उनके चेहरे और हाथ जल गए थे। उपचार के लिए उन्‍हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विक्की टुडे 

ATM से फिर मिल सकते हैं अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन, हाईकोर्ट ने RBI को दिया नोटिस

 


नई दिल्ली। अपने ही बैंक के एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन का रास्ता एक बार फिर खुल सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है।
कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी से पूछा है कि कस्टमर को अपने ही बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करने पर क्यों चार्ज देना पड़ रहा है। एक नवंबर के बाद से कई सरकारी बैंकों और निजी बैंकों ने कस्टमर से अपने ही बैंक का एटीएम एक महीने में 5 बार से ज्यादा इस्तेमाल करने पर 20 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लेना शुरू कर दिया है।
एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी रोहिणी और पी.एस.तेजी की बेंच ने आरबीआई, एसबीआई और आईबीए को इस मामले में अपना पक्ष 18 फरवरी तक देने को कहा है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कस्टमर को अपने बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने पर पहले की तरह अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की सुविधा बहाल करने की मांग की है।


क्या है मामला
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नवंबर 2014 से बैंकों को एटीएम ट्रांजेक्शन पर लिमिट तय करने का अधिकार शर्तों के साथ दिया है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलुरू में कस्टमर द्वारा दूसरे बैंक का एटीएम एक महीने में तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल करने पर शुल्क लेने का अधिकार बैंकों को मिल गया है। इसी तरह बैंकों को अपने ग्राहकों से भी मुफ्त एटीएम ट्रांजेक्शन की सीमा तय करने का अधिकार है। जिसके तहत एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस सहित कई बैंकों ने अपने ग्राहकों से भी बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने की मुफ्त सीमा  तय कर दी है। यानी अगर कोई कस्टमर उस बैंक का एटीएम तय सीमा के बाद से ज्यादा इस्तेमाल करता है, जिसमें उसका खाता है, तो उसे बैंक को प्रति ट्रांजेक्शन फीस चुकानी पड़ती है।